ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

राम मंदिर निर्माण में अचानक बड़ा बदलाव!

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में प्रभु राम का मंदिर बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। वहीं मंदिर के तीन चरणों में से एक चरण का कार्य भी अब तक पूरा हो चुका है। लेकिन इन सबके बीच राम मंदिर निर्माण समिति से मिली एक बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। इस खबर की मानें तो राम मंदिर निर्माण कार्य में एक बड़ा बदलाव किया जा रहा है। जानकारी दें कि, राम मंदिर निर्माण समिति की महीने में दो बार बैठक होती है।

वहीं इस बार की बैठक में एक बड़ा फैसला भी लिया गया है। इस फैसले के अनुसार राम मंदिर के प्रथम तल पर लगे कुछ पत्थरों को हटाकर उसके स्थान पर अब मकराना के पत्थर लगेंगे। दरअसल राम मंदिर के प्रथम तल पर लगे कुछ पत्थरों को कमजोर बताया गया है। हालांकि यह सभी पुराने पत्थर हैं। ऐसे में अब इन पथरों को हटाकर मकराना के पत्थर लगेंगे। जिस की जानकारी खुद भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष निरूपेंद्र मिश्र ने दी है।

इतना ही नहीं जल्द ही राम मंदिर परिसर में सप्त ऋषियों के भी मंदिर के निर्माण होने हैं। प्लान के अनुसार मंदिर परिसर में सबसे पहले महर्षि वाल्मीकि का मंदिर में प्रवेश होगा। जहां राम भक्त प्रभु राम से पहले महर्षि वाल्मीकि का दर्शन करेंगे। वाल्मीकि के ठीक सामने 7वां मंदिर महर्षि अगस्त मुनि का होगा। इसी बीच एक छोटा सा तालाब भी बनेगा, ताकि श्रद्धालु प्रभु राम के मंदिर में प्रवेश करने से पहले आचमन कर सकें।

गौरतलब है कि, अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। बीते 22 जनवरी को प्रभु राम अपने मंदिर में विराजमान भी हो चुके हैं। वहीं प्रभु राम के विराजमान होने के बाद प्रतिदिन एक लाख से ज्यादा राम भक्त दर्शन पूजन-दशर्न भी कर रहे हैं, लेकिन मंदिर निर्माण में किसी भी प्रकार की कोई भी कमी ना रह पाए। इसको लेकर समय-समय पर बैठकें होती रहती हैं।

Scroll to Top