ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

रायबरेली में बड़ा हादसा: सीवर लाइन में उतरे चार मजदूरों की दम घुटने से मौत

लखनऊ (मानवीय सोच) सीवर लाइन की सफाई के दौरान लखनऊ और रायबरेली में दो-दो मजदूरों की मौत हो गई। लखनऊ के सहादतगंज में 3 मजदूर सफाई के लिए सीवर लाइन में उतारे जहां दो की दम घुटने से मौत गई जबकि तीसरे को गंभीर हालत में एक नजदीक के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहीं, रायबरेली के मनिका रोड पर अमृत योजना के तहत निर्मित सीवर लाइन की सफाई के दौरान दो मजदूरों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार लखनऊ के सहादतगंज में सफाई कर्मचारी बिना उपकरण के ही सीवर लाइन में उतर गए थे, जिससे ये हादसा हो गया। सफाई कर्मचारियों के मौत के बाद उनके घर में कोहराम मच गया है। घटना के बाद महापौर ने गहरा दुख प्रकट किया और जिम्मेदार कर्मचारियों/अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्यवाही का आदेश  दिए।

इससे पहले रायबरेली के मनिका रोड पर सीवर लाइन की सफाई के दौरान दो मजदूरों की मौत हो गई। लखनऊ में एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मजदूरों की मौत पर दुख जताया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को हर संभव मदद देने के निर्देश दिए।

पुलिस ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव समेत प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और बचाव अभियान शुरू किया गया। इसके बाद दोनों कर्मियों को बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने कहा कि उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया जारी है। नगर कोतवाली प्रभारी राघवन सिंह के अनुसार मारे गए लोगों की पहचान जोगेश और संजू नागर के रूप में हुई है।

 

Scroll to Top