राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और लोकसभा अध्यक्ष ने बिरसा मुंडा को अर्पित की श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को ‘जनजाति गौरव दिवस’ के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि महान स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले आदिवासी नायक भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पूरे देश में धूमधाम से मनाई जा रही है। बता दें केंद्र सरकार ने 2021 में मुंडा की जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के तौर पर मनाने की घोषणा की थी। मुंडा का जन्म 1875 में अविभाजित बिहार के आदिवासी क्षेत्र उलिहातू में हुआ था। उन्होंने ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन और धर्मांतरण गतिविधियों के खिलाफ आदिवासियों को लामबंद किया था।