ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया, तो सरकार वापस ले लेगी पत्रकारों की मान्यता

नई दिल्ली (मानवीय सोच) प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो  ने सोमवार को मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए नए मानकों का आदेश जारी किया है। पीआईबी ने अपने आदेश में कहा है कि अगर कोई भी पत्रकार ‘देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करता है, या एकता अखंडता के साथ छेड़छाड़ करता है’ तो उसकी मान्यता वापस ले ली जाएगी।

आदेश में कहा गया है कि अगर कोई भी राष्ट्र की सुरक्षा, मित्र देशों के साथ मैत्रिपूर्ण संबंधों, सार्वजनिक व्यवस्था, शालीनता या नैतिकता या अदालत की अवमानना, मानहानि के लिए उकसाने का काम करता है तो उसकी सरकारी मान्यता ले ली जाएगी।

बता दें कि पीआईबी राष्ट्रीय राजधानी में रहने वाले पत्रकारों को सूचना प्रसारण मंत्रालय के द्वारा मान्यता दिलाता है जिससे कि वे मंत्रालयों में आ-जा सकते हैं। वे सरकारी कार्यालयों में जा सकते हैं। इसके अलावा कई ऐसे कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं जिसमें राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मौजूद रहते हैं।

ऑनलाइन पत्रकारों को भी मिलेगी मान्यता

नए मानकों में ऑनलाइन पत्रकारों को भी शामिल किया गया है। अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के लिए काम करने वाले पत्रकारों को भी सरकारी मान्यता दी जाएगी। इसके लिए उसे कम से कम एक साल से उस प्लेटफॉर्म के साथ जुड़े हुए होना चाहिए और प्लेटफॉर्म पर हर महीने कम से कम 10 से 50  लाख विजिटर होने चाहिए।

 

Scroll to Top