ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का 8 दिवसीय चिंतन शिविर देहरादून में आज से शुरू

देहरादून (मानवीय सोच)  राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का 8 दिवसीय चिंतन शिविर सोमवार से शुरू होने जा रहा है। संघ का यह कार्यक्रम देहरादून के रायवाला स्थित अरावली आश्रम में आयोजित होगा। खबर है कि शिविर में संघ प्रमुख डॉक्टर मोहन भागत समेत कई बड़े नाम शामिल होंगे। इस दौरान संघ के विस्तार और आगामी कार्यक्रम समेत कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

समाचार एजेंसी एएनआई ने संघ के सूत्रों के हवाले से बताया, ‘राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की बैठक की शुरुआत आज से 11 अप्रैल तक देहरादून के रायवाला स्थित अरावली आश्रम में होगी।’ एजेंसी ने जानकारी दी कि भागवत के अलावा संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी समिति भी शिविर में शामिल होगी।

कश्मीरी पंडितों के लिए क्या बोले मोहन भागवत?
भागवत ने रविवार को उम्मीद जताई है कि 1990 के समय में विस्थापित हुए कश्मीरी पंडित जल्द ही घाटी में अपने घरों में वापस लौटेंगे। उन्होंने नवरेह उत्सव के आखिरी दिन कश्मीरी हिंदू समुदाय को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि वह दिन बहुत करीब है जब कश्मीरी पंडित अपने घरों में वापस आएंगे और मैं चाहता हूं  कि वह दिन जल्दी आए।’

संघ प्रमुख ने इस दौरान विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि फिल्म ने 1990 के समय में घाटी से कश्मीरी पंडितों और उनके पलायन की तस्वीर सामने रख दी है। भागवत ने यह भी कहा कि कश्मीरी पंडितों को अपने वतन लौटने का संकल्प लेना चाहिए, ताकि स्थिति जल्दी बदल सके।

Scroll to Top