बहराइच : (मानवीय सोच) पयागपुर थाना क्षेत्र में मुहर्रम के सातवीं के जुलूस में कुछ लोगों ने राष्ट्र ध्वज से छेड़छाड़ कर लहराया। अराजक तत्वों ने तिरंगे में चांद सितारा बनाया और पूरे गांव में उस ध्वज को घुमाया। जिसका कुछ ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। साथ ही थाने में शिकायत की। वीडियो की पड़ताल के बाद हेड कांस्टेबल ने तिरंगे से छेड़छाड़ करने वाले पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हसुवापारा में निकालने गए मोहर्रम के सातवीं के जुलूस में कुछ लोग तिरंगा झंडा लहरा रहे थे। लेकिन इन अराजकतत्वों ने तिरंगे से छेड़छाड़ की और उसमें पेंट से चांद सितारा बनाया। जुलुश में शामिल लोग छेड़छाड़ कर बनाया गया राष्ट्रध्वज को लेकर पूरे गांव में घूमते रहे। इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने इसे देखा और इसका वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने के साथ ही इसकी शिकायत पुलिस कर्मियों से की।
