ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

राहुल गांधी जिस दोस्त की शादी में पहुंचे नेपाल, वह भारत के खिलाफ कर चुकी

(मानवीय सोच)  कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वायरल वीडियो पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. उनके वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वे किसी पार्टी में हैं. बीजेपी नेता इसे शेयर कर राहुल का खूब मजाक उड़ा रहे हैं. हालांकि राहुल के इस वीडियो पर कांग्रेस ने सफाई दी है.

विदेशों में पार्टी कर रहे हैं राहुल गांधी!

वायरल वीडियो किसी पब का मालूम होता है. भाजपा नेता मनोज तिवारी ने सोमवार को वीडियो शेयर कर राहुल पर तंज कसते हुए लिखा, ‘अभी तो पार्टी बची हुई है. संकट पार्टी पर है परिवार पर नहीं.’ साथ ही भाजपा बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने भी ट्वीट करके कहा कि जब मुंबई पर हमला हुआ था, तब भी राहुल एक नाइटक्लब में थे. अब जब उनकी पार्टी में घमासान छिड़ा हुआ है, तब भी वह वहीं हैं. उनमें एक निरंतरता है.

कांग्रेस ने किया पलटवार

बीजेपी के हमलों पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पलटवार किया. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि राहुल गांधी नेपाल में एक निजी शादी समारोह में हिस्सा लेने गए हैं. सुरजेवाला ने तंज भरे अंदाज में कहा कि राहुल पीएम मोदी की तरह बिन बुलाए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के यहां केक काटने नहीं गए हैं.

किसकी शादी में पहुंचे राहुल?

नेपाल के मशहूर समाचार पत्र द काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी नेपाल की अपनी दोस्त सुम्निमा उदास के विवाह में शामिल होने के लिए काठमांडू में हैं. सुम्निमा के पिता भीम उदास ने कहा कि हमने राहुल गांधी को मेरी बेटी की शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया था.

जिसकी शादी उसी पर खड़े हो रहे सवाल

गौरतलब है कि राहुल जिनकी शादी में शरीक होने गए हैं, अब उनपर भी सवाल खड़े होने लगे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल जिनकी शादी में गए हैं वो CNN की पत्रकार रही हैं. अब से 2 साल पहले मई 2020 में जब नेपाल ने एक विवादित नक्शा जारी किया था तब सुम्निमा उदास ने भारत विरोधी स्टैंड लिया था. ऐसे में अब सवाल खड़े हो रहे हैं कि राहुल की दोस्ती भारत विरोधी मानसिकता वाले लोगों से इतनी घनिष्ठ कैसे है.

पुराने ट्वीट ने खड़े किए सवाल

उल्लेखनीय है कि इन दिनों सुम्निमा का 2 साल पुराना ट्वीट भी काफी वायरल हो रहा है. जिसमें उन्होंने भारत विरोधी स्टैंड लेते हुए उस नक्श को सही ठहराया था. उन्होंने लिखा था, ‘नेपाल ने जारी किया नया नक्शा. यह दशकों पहले हो जाना चाहिए था.’ साथ ही CNN के उस आर्टिकल के लेखक सुगम को भी उन्होंने धन्यवाद कहा था.

Scroll to Top