(मानवीय सोच) : पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव और अगले साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस जोरदार तैयारी कर रही है. पार्टी फिर से अपनी पहले वाली छवि वापस पाने की कोशिश में लगी हुई है. इसके लिए कांग्रेस सासंद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा भी निकाली थी. इसका असर भी देखने को मिला. बीते समय में उनकी लोकप्रियता में भी इजाफा हुआ है. राहुल गांधी ने अपनी यात्रा के दौरान कई हिस्सों को सोशल मीडिया पर शेयर कर के लोगों के बीच अपनी छवि में सुधार किया है. वहीं आकंड़ों में बताया गया है कि राहुल की लोकप्रियता का ग्राफ ऊपर चढ़ा है.
