ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

राहुल गांधी पर अमित शाह का निशाना, बोले- इटली का चश्मा उतारें

ईटानगर   (मानवीय सोच)  कैंब्रिज विश्वविद्यालय ने राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला था। इसके बाद भाजपा भी हमलावर है। रविवार को अरुणाचल प्रदेश में एक कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, कांग्रेस के हमारे दोस्त अकसर कहते हैं कि 8 साल की सरकार में भाजपा ने क्या किया? अगर कोई अपनी आंखें ही बंद कर ले तो क्या वह विकास देख सकेगा?

अमित शाह ने कहा, कांग्रेस के लोग आंखें बंद करके विकास ढूंढ रहे हैं। राहुल बाबा, आप अपनी आंखें खोलिया, इटली के चश्मे उतारकर भारत का चश्मा पहन लीजिए। इसके बाद आपको दिखने लगेगा कि आठ साल में क्या हुआ। इन सालों में हमने पर्यटन का विकास किया, कानून व्यवस्था दुरुस्त की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पेमा खांडू ने मिलकर वो काम किया जो 50 साल में नहीं हुआ था।

गृह मंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्वोत्तर राज्यों का कई बार दौरा किया और अपने मंत्रियों से भी ऐसा करने को कहा है। यह 14वीं बार है जब मैं यहां आया हूं। आप सोच सकते हैं कि हमारी सरकार पूर्वोत्तर को कितनी प्राथमिकता दे रही है। पूर्वोत्तर में लगभग 9 हजार बागियों ने हथियार डाल दिए। वे अब मुख्य धारा से जुड़ चुके हैं।

पूर्वोत्तर के राज्य जो कभी हिंसा और आतंकवाद के लिए सुर्खियों में रहते थे, आज उनकी संस्कृति और विविधता की चर्चा होती है।  गृह मंत्री ने कहा, हम असम और अरुणाचल प्रदेश में दशकों से चल रहे संघर्ष को खत्म करने में कामयाब हुए हैं। मैं दोनों मुख्यमंत्रियों को इसके लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। बता दें कि अमित शाह की राहुल गांधी पर टिप्पणी तब आई है जब आइ़डिया फॉर लंदन इवेंट में शुक्रवार को राहुल गांधी ने कई भाजपा नेताओं पर अटैक किया था।

Scroll to Top