ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

राहुल भट की हत्या का इंतकाम, दो कातिलों समेत 3 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर (मानवीय सोच) बांदीपोरा के बरार अरागाम इलाके में शुक्रवार को हुई मुठभेड़ में तीनों आतंकवादी मारे गए हैं। सूत्रों के अनुसार गुरुवार को कश्मीरी पंडित राहुल भट पर हुए हमले में इन तीन आतंकियों में से दो शामिल थे।

दरअसल, जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले के सालिंदर वन क्षेत्र में बुधवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। दो अन्य भाग निकले थे। कश्मीर में पुलिस महानिरीक्षक के मुताबिक बुधवार को फरार हुए दोनों आतंकियों की जानकारी शुक्रवार को बरार इलाके में लगी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने बरार इलाके की घेराबंदी की और आतंकियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया। इस स्पेशल ऑपरेशन में तीन आतंकी ढेर हो गए हैं।

सूत्रों से जानकारी मिली है कि स्पेशल ऑपरेशन में मारे गए दो आतंकी वो हैं जिन्होंने कश्मीरी पंडित राहुल भट की हत्या की थी। हालांकि आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

गौरतलब है कि 12 मई को कश्मीरी पंडित राहुल भट की हत्या के बाद से घाटी में लोग गुस्से में हैं। कश्मीरी पंडितों ने गुरुवार को पहले जम्मू श्रीनगर हाईवे जाम किया फिर शुक्रवार को एलजी प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों की प्रदर्शनकारियों के साथ झड़प भी हुई। पुलिस को भीड़ तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले दागने पड़े।

इससे पहले दिन में राहुल भट का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा और परिवार समेत सैकड़ों कश्मीरी पंडितों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना ने घाटी में रहने वाले कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा पर चिंता जताई है। राहुल भट के परिवार सहित समुदाय के सदस्यों ने केंद्र की भाजपा नीत सरकार पर उनके लिए पर्याप्त सुरक्षा के इंतेजाम नहीं करने का आरोप लगाया है।

Scroll to Top