ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

रिकॉर्ड 28 महीने में बनकर तैयार हुआ बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे

औरैया    (मानवीय सोच)  उत्तर प्रदेश के दूसरे सबसे बड़े बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 16 जुलाई को कर सकते हैं। इस बाबत प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा और अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने शनिवार को यहां मुकम्मल तैयारियों का जायजा लिया। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे लगभग 28 महीने के रिकॉर्ड समय में बनकर तैयार हुआ है। इससे प्रदेश के सात जिलों इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा और चित्रकूट की तकदीर बदलना तय है।

गौरतलब है कि 29 फरवरी, 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही इसका शिलान्यास किया था। समझा जाता है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में प्रधानमंत्री मोदी इसका उद्घाटन आगामी 16 जुलाई को कर सकते हैं। पहले यह कार्यक्रम 12 जुलाई को प्रस्तावित था, लेकिन कुछ काम पूरे नहीं हो पाने के कारण इसे स्थगित करना पड़ा था। यूपी के मुख्य सचिव और अपर मुख्य सचिव के अलावा प्रदेश के पुलिस महानिरीक्षक देवेन्द्र सिंह चौहान ने एक्सप्रेस-वे का स्थलीय निरीक्षण कर एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्य की स्थिति की समीक्षा की।

मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने बताया कि पहले चित्रकूट से दिल्ली तक का सफर तय करने में लगभग 9 से 10 घंटे लगते थे, लेकिन अब इस एक्सप्रेस-वे के बनने से अब यात्रियों को दिल्ली पहुचने के लिए सिर्फ 5 से 6 घंटे का सफर तय करना होगा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे प्रदेश के सात जनपदों से होकर गुजरेगा, जिसमें इटावा और औरैया के अलावा बुंदेलखंड के जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा और चित्रकूट शामिल हैं। उन्होंने बताया कि यह एक्सप्रेस-वे इन इन सातों जिलों में विकास की गति को तेज करेगा। इसके अलावा एक्सप्रेस-वे के साथ ही औद्यौगिक कारीडोर को भी विकसित किया जा रहा है, जिसमें कई औद्यौगिक इकाईयों को स्थापित कराया जाएगा।

 

Scroll to Top