लखनऊ : (मानवीय सोच) दिनदहाड़े रिटायर्ड दरोगा के बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी। खून से लथपथ शव पिपरसंड रेलवे स्टेशन के पास बाग में मिला। दोपहर में वह मोबाइल गुम होने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कहकर सरोजनी नगर थाने गया था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। युवक के शव के पास ही बाइक, चाकू, हेलमेट, पर्स और एक मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है।
सरोजनी नगर के बेहसा गांव निवासी रिटायर दरोगा विजय प्रकाश का बेटा अंकित रविवार को घर से गुम मोबाइल की रिपोर्ट दर्ज कराने निकला था। देर शाम तक न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू ही की थी। इसी बीच, परिजनों को बेटे की हत्या की खबर मिली।
पिता विजय ने बताया कि अंकित इकलौता बेटा था। वह अमौसी एयरपोर्ट पर टेक्निशियन (संविदाकर्मी) पद पर काम करता था। बेटा 14 जुलाई को केदारनाथ से वापस लौटा था। यात्रा के दौरान मोबाइल गुम होने के चलते शिकायत दर्ज कराने के लिए सरोजनी नगर थाने गया था। परिवार के लोग खोज ही रहे थे। तभी पुलिस की तरफ से फोन आया।
