(मानवीय सोच) : रिश्तों को निभाने के मामले में दुनिया में भारत सबसे अव्वल देश है. ये हम नहीं, आंकड़े बता रहे हैं. भारत में तलाक की दर वैश्विक स्तर पर सबसे कम है. यह जानकारी वर्ल्ड ऑफ स्टैटिस्टिक्स की रिपोर्ट में दी गई है. वर्ल्ड ऑफ स्टैटिस्टिक्स के आंकड़ों के अनुसार, भारत में तलाक की दर मात्र 1 प्रतिशत दर्ज की गई है. भारत के ठीक बाद वियतनाम 7 प्रतिशत के साथ दूसरे सबसे कम तलाक दर वाला देश है. वहीं रिपोर्ट में कहा गया है कि पुर्तगाल में तलाक की दर सबसे अधिक है. पुर्तगाल में तलाक की दर करीब 94 फीसदी है.
Divorce rate:
??India: 1%
??Vietnam: 7%
??Tajikistan: 10%
??Iran: 14%
??Mexico: 17%
??Egypt: 17%
??South Africa: 17%
??Brazil: 21%
??Turkey: 25%
??Colombia: 30%
??Poland: 33%
??Japan: 35%
??Germany: 38%
??United Kingdom: 41%
??New Zealand: 41%
??Australia: 43%
??China: 44%…— World of Statistics (@stats_feed) November 1, 2023
यूरोप में तलाक की दर सबसे अधिक दर्ज की जाती है. पुर्तगाल के बाद, स्पेन में तलाक की दर 85 प्रतिशत है. लक्ज़मबर्ग, फ़िनलैंड, बेल्जियम, फ्रांस और स्वीडन सहित कई अन्य यूरोपीय देशों में भी तलाक की दर 50 प्रतिशत से अधिक दर्ज की गई है. अमेरिका और कनाडा में तलाक की दर समान है, जो लगभग 50 प्रतिशत है.
