नई दिल्ली : (मानवीय सोच) छठ से पहले रेलवे ने एक बड़ा फैसला लिया है. अगर आप भी अपने किसी रिश्तेदार को स्टेशन पर ड्रॉप करने जा रहे हैं तो अब आपको परेशानी हो सकती है. स्टेशनों पर बढ़ती भीड़ की वजह से रेलवे ने कई जगहों पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री बंद कर दी है. उत्तर रेलवे ने दिवाली और छठ पूजा के त्योहार को देखते हुए यह फैसला लिया है. रेलवे ने भीड़ पर कंट्रोल करने के लिए प्लेटफॉर्म टिकट की सेल बंद कर दी है.
आपको बता दें नई दिल्ली और आनंद विहार रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म की बिक्री को बंद कर दिया गया है. इन स्टेशनों पर 13 नवंबर से लेकर के 18 नवंबर तक बिक्री बंद करने का फैसला लिया है. नई दिल्ली और आनंद विहार रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री को अस्थाई रूप से बंद किया गया है.
