ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# रेल की रोटी हुई महंगी : तीन की जगह देने होंगे 10 रुपये

बरेली : (मानवीय सोच) इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ने ट्रेनों के पेंट्रीकार और रेलवे स्टेशनों के फूड प्लाजा के मेन्यू में कई नए व्यंजन शामिल किए हैं। कुछ व्यंजनों की कीमत भी बढ़ाई गई है। ट्रेन की पेंट्रीकार में तीन रुपये में मिलने वाली अतिरिक्त रोटी अब 10 रुपये में मिलेगी। मेन्यू में दक्षिण भारतीय व्यंजनों और मोटे अनाज से बने व्यंजनों को शामिल किया गया है।

रेलवे स्टेशनों पर फूड प्लाजा और ट्रेन में पेंट्रीकार की व्यवस्था आईआरसीटीसी की होती है। आईआरसीटीसी ही यहां मिलने वाली खाने-पीने की चीजों की गुणवत्ता और कीमतें निर्धारित करता है। आईआरसीटीसी के मेन्यू में अब 70 व्यंजन दिए जाएंगे। खाने-पीने की चीजों की सूची पेंट्रीकार, कोच और स्टेशनों के फूड प्लाजा में चस्पा की जाएगी। 

बरेली जंक्शन के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि यात्रियों को ताजा, गुणवत्तायुक्त भोजन उपलब्ध कराने के लिए आईआरसीटीसी ने मेन्यू में कई बदलाव किए हैं। सूची में व्यंजनों के साथ उनकी कीमतें भी लिखी जाएंगी। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की मॉनीटरिंग भी की जाएगी।

Scroll to Top