ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

रेल मंत्री ने किया ऐलान : सहारनपुर तक बढ़ाई जाएगी संगम एक्सप्रेस

सहारनपुर (मानवीय सोच)  दो दिवसीय दौरे पर आए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस क्षेत्र के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं हैं। इसके तहत मेरठ-प्रयागराज के बीच चलने वाली संगम एक्सप्रेस को सहारनपुर तक बढ़ाए जाने और सिद्धपीठ शाकुंबरी देवी स्थल को भी रेल मार्ग से जोड़ा जाना शामिल है। रेलमंत्री ने कहा कि मेरठ-प्रयागराज के बीच चलने वाली संगम एक्सप्रेस को सहारनपुर तक बढ़ाया जाएगा, सहारनपुर के सभी प्रमुख लोगों ने उनके सामने यह मांग प्रमुखता से रखी है। उन्होंने कहा कि लाखों हिन्दू श्रद्धालु सिद्धपीठ शाकुंबरी देवी के दर्शनों को आते हैं। उनका प्रयास रहेगा कि शाकुंबरी देवी स्थल को रेलवे मार्ग से जोड़ा जाए।

पिछले चुनाव में भाजपा के हाथ से फिसली सहारनपुर सीट पर पार्टी के समीकरण बैठाने और कार्यकर्ताओं से मिलकर जीत का खाका तैयार करने यहां आए रेलमंत्री ने दो दिवसीय दौरे के दौरान दर्जनों बैठकों में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को मन टटोलने के साथ उनका उत्साहवर्धन भी किया ताकि पिछले साल भाजपा के खाते से बाहर रही इस सीट पर 2024 के लोकसभा चुनाव में फिर से भगवा लहराया जा सके।

भाजपा के सहारनपुर प्रभारी बनाए गए अश्विनी वैष्णव ने इय यात्रा के दौरान सभी छोटे से बड़े तक सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। भाजपा नेतृत्व की भरसक कोशिश है कि वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पिछले चुनावों में हारी सभी सीटों पर जीत दर्ज करे। पिछले 2014 के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने सहारनपुर, बिजनौर, नगीना, मुराबादा, संभव और अमरोहा की सीटें जीतीं थी लेकिन 2019 में भाजपा ने सपा और बसपा के हाथों इन्हें गंवा दिया था। उनको भाजपा नेतृत्व ने सहारनपुर, नगीना और बिजनौर लोकसभा सीटों को जिताने की जिम्मेदारी सौंपी है।

रेलमंत्री ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव मजबूती के साथ लड़ा जाएगा साथ ही माना कि भाजपा के जिला और महानगर संगठन को मजबूत किए जाने की जरूरत है। समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की जरूरत है। जनप्रतिनिधियों को आम लोगों तक अपनी पहुंच बढ़ानी होगी। उन्होंने कहा कि वह सहारनपुर में आते रहेंगे और यहां के लोगों की जो भी समस्याएं और आंकाक्षाएं होंगी उस पर पूरा ध्यान देंगे।  उनका दो दिवसीय दौरा शुरुआत भर है। वह यहां के प्रबुद्ध लोगों के सीधे संपर्क में रहेंगे और उनके जो भी कीमती और जनकल्याणकारी सुझाव होंगे उन पर पूरा ध्यान देंगे।

वैष्णव महत्वपूर्ण रेल मंत्रालय के साथ-साथ संचार, आईटी और इलेक्ट्रानिक जैसे विभागों के भी मंत्री हैं। उन्होंने शाकुंबरी देवी क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाए जाने की जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी की मांग को पूरी करने का भरोसा दिया। शाकुंबरी देवी महत्वपूर्ण तीर्थस्थल है लेकिन वहां मोबाइल टावर नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं और निवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

 

Scroll to Top