हर बड़े शहर में गाड़ी पार्क करने की समस्या है. इसको लेकर हर दिन विवाद की भी खबर सामने आती है. दरअसल गाड़ी पार्क करने की उचित व्यवस्था नहीं होने की वजह से लोग सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर देते हैं. मगर अब उत्तर प्रदेश में सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करने को लेकर नया नियम बनाया जा रहा है. उत्तर प्रदेश में सड़कों पर रात भर गाड़ी खड़ी करने पर अब शुल्क देना होगा. बता दें कि इसकी तैयारी नगर विकास विभाग द्वारा की जा रही है. अब से अगर रात भर गाड़ी सड़क पर खड़ी रहेगी तो शुल्क लिया जाएगा. यह शुल्क प्रति रात 100 रुपए, सप्ताह में 300, महीने में 1,000 तो साल का 10,000 तक होगा.
