उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा मस्तनाथ मठ द्वारा ब्रह्मलीन महंत श्री चांदनाथ जी योगी के स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रोहतक पहुंचे। जहां सनातन को लेकर बड़ा संदेश दिया। सीएम योगी ने कहा, सनातन धर्म विश्व में शांति की गारंटी है। एकं सद् विप्रा बहुधा वदन्ति का बोध वाक्य ही सनातन धर्म का सत्य है। सभी मत, पंथ, उपसना विधि, संप्रदाय से जुड़े संतजन उसी सत्य की उपासना के लिए और उसकी पुर्नप्रतिष्ठा के लिए अपने आप को समर्पित किए हुए हैं। भारत की संत शक्ति कभी पलायन का रास्ता नहीं अपनाती।
