ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लंबी दूरी रूट पर रोडवेज की स्पेशल बसों का संचालन शुरु

परिवहन निगम ने लखनऊ से त्योहार मनाने दूरदराज जाने वाले यात्रियों के लिए स्पेशल बसों का संचालन शुरू कर दिया। लखनऊ से प्रत्येक मार्ग पर 325 अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं। इसके बावजूद आलमबाग, चारबाग, कैसरबाग, अवध बस स्टेशनों पर भीड़ रही। बहुत यात्रियों ने ऑनलाइन बुक करा ली थी। हेल्प डेस्क और पूछताछ काउंटर पर अतिरिक्त कर्मचारी लगाए गए हैं। बस अड्डों से प्रत्येक आधे घंटे पर बसें संचालित की जा रही हैं।

चारबाग बस अड्डे से कानपुर, लखीमपुर, बहराइच, गोंडा, रूपईडीहा, फतेहपुर और अयोध्या के लिए बसें चल रही हैं। आलमबाग से गोरखपुर, बनारस, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, गाजीपुर, बलिया, दिल्ली, अलीगढ़, इटावा रूट की बसें संचालित हो रही हैं। वहीं कैसरबाग से सीतापुर, बरेली, शाहजहांपुर के अलावा हरिद्वार, ऋषिकेश, हापुड़, सहारनपुर और देहरादून बसें चलाई जा रही हैं। अयोध्या रोड पर कमता अवध बस स्टेशन से पूर्वांचल के क्षेत्रों के बीच साधारण बसों की सीधी सेवा चलाई जा रही है। पूर्वाचल के जिलों में जाने वाले यात्रियों की अधिक भीड़ चल रही है।

बाहर से आने वाले अधिकांश यात्री अकबरपुर, आजमगढ़, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, सनौली, नेपाल बार्डर जाने वाले है। इसलिए सीधी बस सेवा चलाई जा रही है। लखनऊ में किसी भी बस अड्डे से बस पकड़ने के पहले यात्री परिवहन निगम के टोल फ्री नंबर 1800- 180-2877 पर जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा लखनऊ परिक्षेत्र में हेल्पलाइन मोबाइल नंबर 8726005808 पर बसों की जानकारी लेकर यात्री अपने सफर को आसान बना सकते हैं।

Scroll to Top