लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर यात्रियों ने फिर हंगामा किया है। एयर इंडिया की मुंबई की फ्लाइट कैंसिल होने से यात्री नाराज हैं। वहीं एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से भेजा गया है। जो रह गए हैं बता दें, रविवार को एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट कैंसिल हो गई थी। करीब 6 घंटे इंतजार करने के बाद यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों को होटल में रोका था। सोमवार को जब यात्री एयरपोर्ट पहुंचे और फ्लाइट के बारे में जानकारी ली तो कुछ नहीं बताया गया। मुंबई जाने वाले यात्री सोमवार को पहुंचे तो उन्हें फ्लाइट के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। इसपर हंगामा किया। यात्री बोले- समय से नहीं पहुंचे तो बड़ा नुकसान हो जाएगा यात्री अपनी फ्लाइट के लिए सुबह से लगातार इंक्वायरी में लगे थे।