ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ की शादी में फिर हुआ बवाल : बारात में महिलाओं से छेड़छाड़

अलीगंज के रामजानकी गेस्ट हाउस में शुक्रवार देर रात को बारात में घुसे झुग्गी बस्ती के लोगों ने महिलाओं से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर पथराव करने लगे। घटना में दूल्हे के छोटे भाई का सिर फट गया और कई लोग चोटिल हो एग। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक प्रार्थना पत्र मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। बनारसी टोला निवासी रविशंकर वर्मा की बेटी अंकिता की शादी रायबरेली के राजा बाबू से तय थी। शादी समारोह शुक्रवार को अलीगंज स्थित रामजनकी गेस्ट हाउस में होना था।

रात करीब 10 बजे बारात गेस्ट हाउस पहुंची। अभी द्वारपूजा की तैयारी चल रही थी कि पास के झुग्गी बस्ती के कुछ लोग बारात में घुस गये। महिलाओं से अभद्रता करने लगे। बारातियों ने विरोध किया तो हमलावर हो गये। मारपीट के दौरान झुग्गी बस्ती के लोगों ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। बाराती और रविशंकर के रिश्तेदार गेस्ट हाउस के अंदर घुसकर गेट बंदकर अपनी जान बचाई। इसी बीच पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। इंस्पेक्टर अलीगंज के मुताबिक मारपीट की सूचना थी। प्रार्थना पत्र नहीं मिला है। मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Scroll to Top