ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# लखनऊ के अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या

लखनऊ : (मानवीय सोच) बारिश के कारण बड़ी संख्या में मरीज संक्रामक रोगों की चपेट में आ रहे हैं। इसका असर अस्पतालों में भारी भीड़ के रूप में देखा जा रहा हैं। लखनऊ के ज्यादातर बड़े अस्पतालों में बुधवार को मरीजों और तीमारदारों की भीड़ उमड़ी।

इनमें सबसे ज्यादा मरीज फिजिशियन डॉक्टर के चैम्बर के बाहर दिखे। इसके अलावा बाल रोग विशेषज्ञ और त्वचा रोग विशेषज्ञ के कमरे के बाहर भी लंबी कतारें देखने को मिली। बलरामपुर अस्पताल के अलावा सिविल अस्पताल और लोकबंधु अस्पताल में भी कुछ ऐसे ही हालात रहे

जिला अस्पताल, बलरामपुर अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की लाइन लगनी शुरू हो गई। बड़ी संख्या में मरीज OPD रजिस्ट्रेशन के अलावा दवा काउंटर पर भी दिखें। ज्यादातर मरीजों को पेट से जुड़ी समस्या रही। लोकबंधु अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि अस्पतालों की OPD में हेपेटाइटिस-ए, पीलिया, लिवर में सूजन, टाइफाइड और गैस्ट्रोएंट्राइटिस के 500 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही बारिश से बढ़ी गर्मी व उमस से त्वचा से जुड़ी बीमारियों के मरीज OPD में 30 फीसदी बढ़ गए हैं।

Scroll to Top