ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ के अस्पतालों में मोहर्रम के चलते OPD रहेगी बंद

मोहर्रम की छुट्टी के कारण SGPGI, KGMU और लोहिया संस्थान समेत राजधानी के सभी बड़े अस्पतालों में बुधवार को अवकाश रहेगा। इस दौरान OPD का संचालन नहीं होगा। इमरजेंसी में सेवा मुहैया कराई जाएंगी। वहीं बलरामपुर, सिविल, लोकबंधु, समेत सभी अस्पतालों में दोपहर तक OPD रहेगी। इस दौरान मरीजों को आम दिनों की ही तरह मेडिकल सर्विस मुहैया कराई जाएगी। इन अस्पतालों में भी इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे वर्किंग मोड़ में मुहैया होंगी।

KGMU में ट्रॉमा और इमरजेंसी में मरीजों को मिलेगा इलाज KGMU प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि बुधवार को अवकाश के चलते ओपीडी का संचालन नहीं किया जाएगा। ट्रॉमा सेंटर और इमरजेंसी में मरीजों को देखा जाएगा। किसी भी आपातकालीन व्यवस्था से निपटने के लिए एक्सपर्ट डॉक्टर की टीम को तैनात किया गया है।

बलरामपुर अस्पताल सहित सभी जिला अस्पतालों में दोपहर तक OPD का संचालन होगा। SGPGI में आज छुट्टी, इमरजेंसी और एपेक्स ट्रॉमा में होगा इलाज SGPGI की जनसंपर्क अधिकारी कुसुम यादव के मुताबिक बुधवार को OPD का संचालन नहीं होगा। इस दौरान संस्थान की इमरजेंसी और एपेक्स ट्रॉमा सेंटर रोजाना की तरह संचालित होंगे। गुरुवार को रूटीन वर्किंग रहेगी और आमदिनों की तरह मरीजों को इलाज मिलेगा।

दोपहर तक OPD होगी संचालित लोकबंधु अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव दीक्षित ने बताया बुधवार को अस्पतालों में 12 बजे तक OPD संचालन के निर्देश मिले हैं। पर OPD में जितने भी मरीज आएंगे उन्हें देखा जाएगा। जांच भी दोपहर तक हो सकेगी। इस बाद भी इमरजेंसी में मरीजों को इलाज मिलता रहेगा।

Scroll to Top