ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ में एक बार फिर होगा ध्वस्तीकरण

चौधरी चरण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के रेड जोन में बने भवन, कॉलोनी और मकान तोड़े जाएंगे। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) और एयरपोर्ट प्रशासन के सर्वे में हवाई अड्डे की बाउंड्रीवाल के आसपास नियम विरुद्ध निर्माण विमानों के लिए खतरनाक बताए गए हैं। सर्वे टीम ने भवनों की फोटो व वीडियोग्राफी के साथ रिपोर्ट उपाध्यक्ष को दी है अडानी इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रशासन ने एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार को पत्र लिखा था। इसमें हवाई अड्डे के रेड जोन में नियम विरुद्ध बनीं इमारतों से विमानों के उड़ान भरने और उतरने के लिए खतरा बताया था। पत्र के आधार पर सोमवार को अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा, जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी, अधिशासी अभियंता संजीव गुप्ता, उप सचिव माधवेश कुमार ने एयरपोर्ट प्रशासन के साथ रेड जोन का सर्वे किया। एरोड्रम के रेफरेंस प्वाइंट से 20 किमी दायरे में निर्माण प्रतिबंधित है,

इसके बावजूद बाउंड्रीवाल के आसपास दो से तीन मंजिला भवन व मकान बने मिले। ज्यादातर जगह रोहाउस व कॉलोनी विकसित मिलीं। टीम ने फोटो व वीडियोग्राफी के साथ रिपोर्ट उपाध्यक्ष को दी है। नियम विरुद्ध बने भवनों, मकानों को सील करके ध्वस्त किया जाएगा। अडानी इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रशासन ने रेड जोन में आने वाले भवन चिह्नित कर एलडीए को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट दी है। संयुक्त सर्वे में चार जगह 40 से ज्यादा दो से तीन मंजिल मकान, कॉलनी व अन्य निर्माण मिले। इनमें एलडीए ने कई कॉलोनी, रो हाउस, दो से तीन मंजिला इमारतें सील की थीं। इसके बाद भी निर्माण किया गया। कुछ निर्माण पर कार्रवाई चल रही है। वहीं, कुछ अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि इनमें कई निर्माण एलडीए ने पूर्व में चिह्नित किए थे। जो सील व ध्वस्त करने की प्रक्रिया में हैं। कुछ मामले अपील में हैं।

Scroll to Top