लखनऊ : (मानवीय सोच) प्रदेश सरकार ने सोमवार को देर रात को तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इनमें निदेशक पंचायती राज प्रमोद कुमार उपाध्याय को उप्र रेरा में सचिव बनाया गया है। इस पद पर तैनात रहे राजेश कुमार त्यागी को सरकार पिछले महीने ही अमरोहा का डीएम बनाया था। तभी से यह पद खाली था।
इनके अलावा कृषि उत्पादन शाखा में विशेष सचिव रहे शिव सहाय अवस्थी को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। जबकि विशेष सचिव सिंचाई के पद पर तैनात रहे भूपेन्द्र सिंह चौधरी को निदेशक दिव्यांगजन कल्याण बनाया गया है।
उधर, उप्र भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) के नवनियुक्त चेयरमैन संजय आर भूसरेड्डी और सदस्य डिंपल वर्मा ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस मौके पर अध्यक्ष ने प्राधिकरण के सभी सदस्यों और अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक भी की। वहीं, सभी अधिकारियों ने प्रजेंटेशन के माध्यम से अवांटित कार्यों और अब तक की उपलब्धियों से चेयरमैन को अवगत कराया।
