ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ में पति-पत्नी ने साथ में किया सुसाइड

लखनऊ में पति-पत्नी ने सुसाइड कर लिया है। पत्नी ने जहर खाकर जान दी। पति की लाश फांसी के फंदे पर लटकती मिली। बताया जा रहा है कि पत्नी को फर्श पर बेसुध गिरा देखकर पति फांसी के फंदे से लटक गया। घटना ठाकुरगंज थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, दोनों की पहचान मोनिका अरोड़ा (47) और अमित आर्य (45) के रूप में हुई है। दोनों का कोई बच्चा नहीं है। पुलिस ने बताया कि अमित आर्य का शव पंखे से लटकता मिला, जबकि मोनिका अरोड़ा का शव बेड पर पड़ा हुआ था।

घटनास्थल पर शराब की एक बोतल और गिलास मिला है, जिसमें कीटनाशक लगा था। दोनों के मुंह से निकल रहा था झाग पुलिस ने बताया कि दोनों के मुंह और कपड़ों पर झाग लगा हुआ था। शवों के पास से जहरीला पदार्थ और शराब की एक बोतल भी मिली है। अमित आर्य रिक्शा चालक था, जबकि मोनिका अरोड़ा लंबे समय से बीमार थी। महिला गूंगा-बहरा स्कूल, मिश्री बाग ठाकुरगंज में काम करती थी। किडनी की बीमारी से आत्महत्या घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घर के दरवाजे तोड़कर शवों को बाहर निकाला गया। साथ ही, फोरेंसिक टीम को बुलाकर मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस के अनुसार, मोनिका अरोड़ा किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं और यह बीमारी ही आत्महत्या का कारण हो सकती है। आर्थिक तंगी भी हो सकती है

वजह जानकारी के मुताबिक मोनिका अरोड़ा लंबे समय से बीमार चल रही थीं, जिसके इलाज में काफी पैसा लग रहा था। इस घटना के पीछे दंपत्ति की आर्थिक तंगी और बीमारी की भूमिका हो सकती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन प्रारंभिक जांच में इन्हीं कारणों को आत्महत्या की वजह माना जा रहा है। नहीं मिला है कोई सुसाइड नोट पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता चल सके। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ADCP विश्वजीत श्रीवास्तव का कहना है कि फांसी लगाने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Scroll to Top