लखनऊ : (मानवीय सोच) विधायक और पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन उर्फ गोपालजी की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। आशुतोष टंडन को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। आशुतोष टंडन लखनऊ के पूर्व सांसद और पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन के बेटे हैं। फिलहाल उन्हें ICU में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। आशुतोष टंडन उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके, वर्तमान में वह विधायक हैं।
उनके करीबियों का कहना है कि काफी समय से वह बीमार चल रहे हैं। इस बीच सीएम योगी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनकी तबियत के बारे में जानकारी ली हैं।
वही प्रदेश के कई दिग्गज नेता और मंत्रियों ने आशुतोष टंडन की कुशलक्षेम की प्रार्थना की है। 2022 में वह लखनऊ से तीसरी बार विधायक निर्वाचित हुए थे। योगी सरकार के पहले कार्यकाल में उनके पास शहरी विकास, रोजगार और गरीबी उन्मुलन जैसे कई बड़े मंत्रालय का जिम्मा था। आशुतोष टंडन के पिता लालजी टंडन मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल थे। लालजी टंडन को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का बेहद करीबी माना जाता था।
