ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# लखनऊ में युवती को नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर किया दुष्कर्म

लखनऊ : (मानवीय सोच)  प्राइवेट बीमा कंपनी में काम करने वाली एक युवती से दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। युवती ने ही आरोपी को अपनी कंपनी में नौकरी दिलाई थी। मामले में 20 सितंबर को युवती ने आरोपी वसीउल्ला, उसकी मां और बहन के खिलाफ मड़ियांव थाने में केस दर्ज कराया है। डीसीपी नॉर्थ कासिम आब्दी का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

युवती के अनुसार, वर्ष 2017 में सोशल मीडिया के जरिये मड़ियांव के फैजुल्लागंज निवासी वसीउल्ला से दोस्ती हुई थी। बातचीत होने के बाद युवती ने उसे अपने दफ्तर में नौकरी दिला दी थी। युवती का आरोप है कि कोविड के चलते वसीउल्ला ने अपने घर के पास एक कमरा किराये पर लिया और वहीं से साथ मिलकर काम करने की बात रखी।

एक दिन वसीउल्ला ने कमरे में नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर युवती ने विरोध जताया तो आरोपी ने शादी का झांसा दिया। इसके बाद छह साल तक शादी का झांसा देकर शोषण करता रहा। इस बीच युवती ने दूसरी जगह नौकरी जॉइन कर ली।
Scroll to Top