लखनऊ : (मानवीय सोच) एक रिक्शा चालक ने विदेशी मूल की महिला के साथ छेड़छाड़ कर कपड़े उतारने की कोशिश की। आसपास के लोग शोर सुनकर आए। आरोपी चालक को पकड़कर पास में ही पिंक बूथ पर महिला पुलिस कर्मियों के हवाले कर दिया।
पुलिस ने महिला के घर वालों को जानकारी दी। पता चला कि महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं है। वह घर से बिना बताए निकल आई थी, जिसका रिक्शा चालक ने फायदा उठाने की कोशिश की।
एक घंटे से ज्यादा शहर की सड़कों पर लेकर घूमता रहा
पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से रायबरेली निवासी रिक्शा चालक पन्ना लाल विदेश मूल की महिला को करीब एक घंटे तक हजरतगंज इलाके में घूमता रहा। इसके बाद चिड़ियाघर के पास सुनसान गली में ले गया।
जहां उसके साथ अश्लीलता करने लगा। आसपास के लोगों ने मामला संदिग्ध देख शोर मचाकर पन्ना को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी पन्ना को हिरासत में ले लिया है।
महिला लखनऊ में निशात हास्पिटल के पास कई पीढ़ी से रह रही है। वह हजरतगंज स्थित एक नामी स्कूल की शिक्षिका भी रही हैं। कुछ समय से उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं है।
