ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# लखनऊ में सपा नेता बोले- 75 शहरों से कारोबारी भेजेंगे राष्ट्रपति को ज्ञापन, काला कानून वापस हो

लखनऊ : (मानवीय सोच)  समाजवादी व्यापार सभा के अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने GST में ED की अनुमति के मामले को लेकर नाराजगी जताई है। प्रदीप जायसवाल ने कहा कि 7 जुलाई को भारत सरकार ने सूचना जारी कर ED को अधिकार दिया है कि वह GST के मामलों में भी छापेमारी कर सकती है।

जिस प्रकार GST के तहत ED को लाया गया है। इससे व्यापारियों का शोषण होगा। उत्तर प्रदेश और देश का व्यापारी कठपुतली समझने वाले भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देंगे। शनिवार को प्रत्येक जिले से व्यापारी राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजेंगे। इसके साथ ही फैसले को वापस लेने की मांग करेंगे।

व्यापारियों का होगा शोषण

सपा व्यापार सभा के अध्यक्ष प्रदीप जयसवाल का मानना है कि ED छापेमारी कर संपत्ति जप्त कर सकती है इस काले कानून को वापस लेने को जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा जाएगा। सपा के साथ तमाम व्यापारी इस काले कानून का विरोध करेंगे। GST में ED को मिली अनुमति से अधिकारी व्यापारियों का शोषण करेंगे। प्रदेश में इंस्पेक्टर राज लागू किया जा रहा है। इस तरीके से प्रदेश के व्यापारी को गलत तरीके से फंसा कर उनकी गिरफ्तारी तक की जाएगी।

Scroll to Top