लखनऊ : (मानवीय सोच) तीन साल की बच्ची को कार ने रौंद दिया, जिससे बच्ची की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में आक्रोश व्याप्त हो गया जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने लोगों ने जैसे-तैसे समझाया और मामला शांत कराया इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस आरोपी कार चालक की तलाश कर रही है
बच्ची के पिता दुर्गेश गुप्ता बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं. दुर्गेश ने घटना की जानकारी कैसरबाग पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
जानकारी के अनुसार, यह घटना कैसरबाग थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम हुई. यहां सिल्वर हाइट अपार्टमेंट परिसर में तीन साल की बच्ची अपनी मां के साथ खेल रही थी. उसकी मां परिसर में टहलते हुए मोबाइल पर बात कर रही थी. उसी बीच बच्ची टहलती हुई गेट की तरफ निकल गई तभी वहां से तेज रफ्तार में एक कार गेट की तरफ आई. कार बच्ची को रौंदती हुई चली गई, जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई
