ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ में स्कूलों को दो से तीन गुना भेजा जा रहा सीवर और वाटर टैक्स

जलकल विभाग स्कूलों को बढ़ा हुआ सीवर और वाटर टैक्स भेज रहा है। स्कूलों ने मनमाने तरीके से बढ़ाए गए टैक्स पर नाराजगी जताते हुए जलकल विभाग और नगर निगम में आपत्ति दर्ज कराई है। इस बारे में नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह से भी शिकायत की गई है।

नगर आयुक्त ने सभी जोनल अधिकारियों को प्रकरणों के निस्तारण के लिए भवनों का कर निर्धारण करने का आदेश दिया है। जीआईएस सर्वे के बाद नगर निगम भवनों का दो से तीन गुना तक गृहकर बढ़ा चुका है। इसे देखते हुए जलकल विभाग ने भी सीवर और वाटर टैक्स बढ़ा दिया है। इसके लिए स्कूलों और भवन स्वामियों को बढ़े हुए सीवर कर की नोटिस भेजी जा रही है।

 2003 के शासनादेश के अनुसार, 12वीं तक के स्कूलों को गृहकर से छूट दी गई है, लेकिन इनसे सीवर और वाटर टैक्स लिया जाता है। नगर निगम द्वारा भवनों के कर निर्धारण के आधार पर ही जलकल विभाग 15.5 प्रतिशत सीवर और वाटर टैक्स लेता है।

स्कूलों की आपत्तियों के बाद नगर निगम स्कूलों का दोबारा गृहकर निर्धारण करेगा। गृहकर के आधार पर ही सीवर और वाटर टैक्स लिया जाता है। गृहकर में बढ़ोतरी हो चुकी है। इसलिए सीवर और वाटर टैक्स भी बढ़ाया गया है। जिन भवन स्वामियों की आपत्तियां आ रही हैं नगर निगम द्वारा दोबारा असेसमेंट करके उनका निस्तारण कराया जाएगा।

Scroll to Top