ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ में NEET छात्रा पर एसिड अटैक

लखनऊ में NEET की छात्रा पर सिरफिरे युवक ने एसिड फेंक दिया। छात्रा अपने भाई के साथ NEET काउंसिलिंग में जा रही थी। बचाने में छात्रा का भाई भी झुलस गया है। बुधवार को चौक इलाके के लोहिया पार्क के पास सुबह करीब 8 बजे सिरफिरे ने घटना को अंजाम दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने वारदात की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों भाई-बहन को केजीएमयू लेकर गई। दोनों को प्लास्टिक सर्जरी वार्ड में शिफ्ट किया गया है। छात्रा का भाई KGMU में MBBS फर्स्ट इयर का छात्र है। छात्रा के पिता शरद तिवारी व्यापार मंडल के पदाधिकारी हैं और चौक इलाके में व्यापार करते हैं। चाचा संदीप तिवारी भाजपा में मंडल उपाध्यक्ष हैं। आरोपी का नाम अमन वर्मा बताया जा रहा है। परिवार के लोगों ने बताया कि अमन कुछ दिनों से छात्रा को फोन कर परेशान कर रहा था। छात्रा और उसके भाई को KGMU के प्लास्टिक सर्जरी वार्ड में भर्ती किया गया है। पहले बातचीत की, फिर चला गयाप्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- सुबह 8 बजे के करीब लोहिया पार्क के पास छात्रा भाई के साथ खड़ी थी। इसी बीच एक युवक उसके पास पहुंचा और कुछ बातचीत की। इसके बाद युवक वहां से चला गया। कुछ देर बाद ही वापस आया। उसके हाथ में एसिड की बोतल थी। जैसे ही एसिड फेंका उसका भाई आगे आ गया, जिससे वह भी झुलस गया।

Scroll to Top