ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# लखनऊ विश्वविद्यालय में समाजवादी छात्र सभा ने फूंका पुतला : मणिपुर की घटना के विरोध में पीएम का फूंका पुतला

लखनऊ : (मानवीय सोच) विश्वविद्यालय में शनिवार को अचानक से माहौल गर्म हो गया। समाजवादी छात्र सभा ने परिसर के गेट नंबर 1 के ठीक बाहर मणिपुर की घटना के विरोध में पीएम का पुतला फूंक दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस बल से छात्र सभा के सदस्यों की सड़क पर झड़प भी देखने को मिली।

जमकर हुई नारेबाजी

दरअसल शनिवार को गेट नंबर 1 के बाहर समाजवादी छात्र सभा के छात्र एकत्रित हुए। छात्रों ने मण‍िपुरा ह‍िंंसा के व‍िरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका और पीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान छात्र नेताओं और पुलिस के बीच जमकर कहासुनी और झड़प भी हुई।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों को भेजा ईको गार्डन

सुबह 11 बजे के करीब समाजवादी छात्र सभा के छात्र नेता अमित यादव बख्शी, कांची सिंह, सर्वेश यादव, शोभित कुमार, विराट शेखर, रुस्तम सिंह, प्रेम प्रकाश, शिवाजी सहित अन्य छात्र लखनऊ विश्वविद्यालय के गेट नंबर एक पर पहुंचे। उन्होंने जैसे ही पीएम का पुतला फूंका, वहां पहुंचे पुलिस कर्मियों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की। इस बीच छात्र नेताओं ने जमकर नारेबाजी की। छात्र नेताओं को गिरफ्तार किया जाने लगा। पुलिस ने सभी छात्र नेताओं को गिरफ्तार कर ईको गार्डन भेज दिया।

Scroll to Top