ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ से लखीमपुर खीरी के लिए हवाई सेवा शुरू

लखनऊ से लखीमपुर खीरी के बीच हवाई सेवा का सोमवार को शुभारंभ हो गया। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना, मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी और लखनऊ मंडल की कमिश्नर डॉक्टर रोशन जैकब अधिकारियों की टीम के साथ सोमवार को पहली फ्लाइट से पलिया पहुंचे। आठ सीटर विमान पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे पलिया के मुंजहा स्थित हवाई पट्टी पर उतरा।

हवाई पट्टी के टर्मिनल हाल में आयोजित प्रेस वार्ता में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने हवाई सेवा शुरू होने को ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि यह दुधवा टाइगर रिजर्व के पर्यटन को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगी। इससे प्रदेश ही नहीं बल्कि देश-विदेश के पर्यटक दुधवा आसानी से पहुंच सकेंगे। पर्यटन मंत्री ने बताया कि जल्द ही शासन अयोध्या से कुंभ, अयोध्या से नैमिष और अयोध्या से गोरखपुर के लिए भी इसी तरीके की हवाई यात्रा सेवाएं शुरू करने जा रहा है। इससे प्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। 

भविष्य में 72 सीटर विमानों को उड़ाने की योजना 
सरकार की ओर से मुंजहा स्थित हवाई पट्टी से 72 सीटर विमानों को उड़ाने की योजना तैयार की गई है। इसको अमलीजामा पहनाने का काम तेजी से चल रहा है। यहां भूमि अधिग्रहण का काम लगातार जारी है। 
लखीमपुर महोत्सव का आगाज 
लखीमपुर महोत्सव 2024 का दुधवा नेशनल पार्क के पर्यटन परिसर से सोमवार से आगाज हुआय। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के साथ पर्यावरण, वन एवं जलवायु मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने महोत्सव का शुभारंभ किया। यह महोत्सव 25 से 28 नवंबर तक चलेगा। इससे पूर्व रविवार को लखीमपुर महोत्सव की तैयारी को लेकर रविवार को पूरा दिन प्रशासनिक अमला जी जान से लगा रहा। एसडीएम कार्तिकेय सिंह, तहसीलदार आरती यादव, नायब तहसीलदार हर्ष निशांत के अलावा दुधवा पार्क के डीडी डॉ. रंगाराजू टी. दिन भर व्यवस्थाओं और तैयारी का जायजा लेते दिखे।
Scroll to Top