लखनऊ : (मानवीय सोच) हाई कोर्ट के गेट पर वकीलों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान वकीलों ने हापुड़ में लाठी चार्ज के मामले को लेकर डीएम- एसपी को हटाए जाने की मांग की वकीलों की मांग है। दोषी पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार किया जाए, वकीलों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।
अवध बार एसोसिएशन, लखनऊ ने बुधवार को प्रदर्शन और हड़ताल पर रहने का ऐलान किया था। इसके अलावा बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश की तरफ से पूरे यूपी में सरकार से पांच सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया गया है। उत्तर प्रदेश में वकीलों का प्रदर्शन बीते 29 अगस्त से लगातार जारी है।
