उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) बांदा में दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है.अब शादी करने से मुकर रहा है. पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ थाना में शिकायत की. पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 के तहत केस दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है
जेल भेज दिया है गिरवां थाना के एक गांव का यह मामला है. जहां बिसंडा थाना इलाके की रहने वाली युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी रिश्तेदारी में गई थी जहां रिश्ते के एक युवक ने शादी का झांसा देकर गलत काम किया परिजनों को जब घटना की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए. इसके बाद बातचीत की गई तो युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया. जिससे लड़की की ज़िंदगी बर्बाद हो गई आरोपी युवक ने अपनी ममेरी बहन के साथ घटना को अंजाम दिया है. पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है
