लखनऊ (मानवीय सोच) विश्वविद्यालय ने स्नातक में प्रवेश की आवेदन तिथि 30 जुलाई तक बढ़ा दी है। बता दें क यूजीसी द्वारा हाल में जारी पत्र में कहा गया था कि बिना सीबीएसई इंटर का परिणाम घोषित किए कोई भी विश्वविद्यालय एडमिशन विंडो बंद नहीं करेगा।
इसके बाद आवेदन तिथि बढ़ा दी गई है। पूर्व में आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई तय की गई थी।
