लव जिहाद पर 10 साल की सजा, दोबारा योगी सरकार बनने पर गुंडा-आतंक पर लगाम , BJP के वादे

लखनऊ (मानवीय सोच)  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव भाजपा ने मंगलवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। भाजपा के इस घोषणा पत्र में उत्तर प्रदेश में अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए कई बड़े संकल्प लिए गए हैं। भाजपा द्वारा मुख्य रूप से कथित ‘लव जिहाद’ (Love Jihad) के दोषी लोगों को कम से कम 10 वर्षों की सजा और एक लाख रुपये जुर्माने का प्रावधान करने का वादा किया गया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा का घोषणा पत्र ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र’ (BJP Sankalp Patra) नाम से जारी किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा दिनेश शर्मा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष व मंत्री सुरेश कुमार खन्ना भी मौजूद रहे।

इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि पिछले पांच साल के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी सरकार ने राजनीति को अपराधीकरण से पूरी तरह मुक्त करने का काम किया है। साथ ही प्रशासन के राजनीतिकरण से भी उत्तर प्रदेश को मुक्त किया गया है। इसी वजह से हम अपने संकल्प पत्र के तमाम वादों को पूरा कर सके। अपराध पर अंकुश लगाने का यह काम आगे भी जारी रहेगा।

अपराध पर अंकुश के लिए भाजपा के बड़े वादे

  • लव जिहाद करने पर कम से कम 10 साल की सजा और 1 लाख का जुर्माना लगाया जाएगा।
  • गुंडे, अपराधी और माफिया के खिलाफ कार्रवाई इसी दृढ़ता से आगे भी जारी रहेगी।
  • उत्तर प्रदेश के सभी 18 मंडलों में एंटी करशन ऑर्गनाइजेशन यूनिट स्थापित की जाएंगी।
  • आतंकवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए देवबंद में एंटी-टेररिस्ट  कमांडो सेंटर का निर्माण पूर्ण करेंगे तथा मेरठ, रामपुर, आजमगढ़, कानपुर और बहराइच में इसी तरह एंटी-टेररिस्ट कमांडो सेंटर बनाए जाएंगे।
  • राज्य के सभी पुलिस थानों में एक साइबर हेल्प डेस्क (सीएचडी) स्थापित किए जाएंगे।
  • भाजपा ने 3 नई महिला बटालियन के नेटवक का विस्तार कर उसे दोगुना करते हुए महिलाओं की सुरक्षा और भी सुदृढ़ करने का संकल्प लिया है।
  • सभी सार्वजनिक स्थानों एवं शैक्षणिक संस्थानों के पास सीसीटीवी कैमरे लगवाएं जाएंगे और 3,000 पिंक पुलिस बूथ भी बनाए जाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *