ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लश्कर-ए-तैयबा का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, पिस्तौल और दो मैगजीन बरामद

जम्मू  (मानवीय सोच) जम्मू-कश्मीर के डोडा  जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकियों  की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है. सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा  का एक संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार किया गया है. आतंकी के पास से गोला-बारूद भी बरामद किया गया है.

ज्वाइंट टीम ने किया ऑपरेशन

अधिकारियों ने बताया कि सशस्त्र सीमा बल (SSB), राष्ट्रीय रायफल्स (RR) और जम्मू-कश्मीर पुलिस की ज्वाइंट टीम ने सजन-बजारनी गांव के रहने वाले आदिल इकबाल बट को ठठरी में गिरफ्तार किया. आदिल को वाहनों की चेकिंग के दौरान पकड़ा गया.

संदिग्ध के पास से गोला-बारूद बरामद

उन्होंने बताया कि संदिग्ध आतंकवादी के पास से गोला-बारूद भी बरामद हुआ है. उसके पास से एक पिस्तौल, दो मैगजीन और कुछ गोलियां बरामद की गई हैं.

कौन है संदिग्ध का आका?

अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि इस समय पाकिस्तान से सक्रिय डोडा का आतंकवादी मोहम्मद अमीन उर्फ मुजामिल उर्फ हारून उर्फ उमर गिरफ्तार किए गए आदिल इकबाल बट का आका है.

उन्होंने कहा कि पुलिस थाना ठठरी में आरोपी आदिल इकबाल बट के खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

 

Scroll to Top