# लिफ्ट में कुत्ते को लेकर हुए विवाद में रिटायर्ड IAS ने महिला को जड़ा थप्पड़

उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच)  तमाम इलाकों से कुत्ते को लेकर होने वाले विवाद की खबरें लगातार सामने आ रही हैं तो वहीं इस सम्बंध में सोशल मीडिया पर वीडियो भी लगातार वायरल हो रहे हैं. इसी क्रम में एक ताजा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बार फिर लिफ्ट में कुत्ते को ले जाने को लेकर हुए विवाद में थप्पड़ तक चल गए हैं. यह मामला नोएडा से सामने आया है. इस बार खबर रिटायर्ड आईएएस और दंपति के बीच मारपीट को लेकर सामने आई है.

इसको लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है यह घटना नोएडा के सेक्टर-108 स्थित पार्क लॉरिएट सोसाइटी से सामने आई है. जहां एक ओर पुलिस इस मामले की जांच जारी होने की बात कह रही है तो वहीं दोनों पक्षों के बीच समझौता होने की बात भी सामने आ रही है. वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि महिला से रिटायर्ड आईएएस आरपी गुप्ता कुछ कहते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि महिला के साथ एक अन्य शख्स लिफ्ट में कुत्ते को ले जा रहा था