# लोकसभा चुनाव : विपक्ष का कुनबा बढ़ा, अब बेंगलुरु की बैठक में 24 दल लेंगे हिस्सा

बेंगलुरु : (मानवीय सोच) विपक्षी दलों की जो बैठक 17 -18 जुलाई को होने जा रही है, उसमें शामिल दलों की संख्या 24 हो गई है. पटना में हुए विपक्षी दलों की बैठक 15 दल इकट्ठा हुए थे. बेंगलुरु की बैठक में आरएलडी के जयंत चौधरी भी शामिल होंगे, जो पिछली बैठक में नहीं थे.

इस बार की बैठक में भी आम आदमी पार्टी शामिल होगी हालांकि दिल्ली के अध्यादेश के मामले को लेकर आप और कांग्रेस में अभी भी तनातनी बनी हुई है. कांग्रेस ने अभी तक साफ नहीं किया है कि दिल्ली अध्यादेश पर उनका रुख क्या होगा. ये सभी दल बेंगलुरु की बैठक में शामिल होने जा रहे हैं. 

  1. कांग्रेस
  2. टीएमसी
  3.  डीएमके
  4.  आप
  5.  जेडीयू
  6.  आरजेडी 
  7.  सीपीएम
  8.  सीपीआई
  9.  एनसीपी
  10.  शिवसेना
  11.  समाजवादी पार्टी
  12.  नेशनल कॉन्फ्रेंस
  13.  पीडीपी
  14.  सीपीआई एमएल
  15. जेएमएम
  16. आरएलडी
  17. आरएसपी
  18. आईयूएमएल
  19.  केरल कांग्रेस एम
  20. वीसीके
  21. एमडीएमके
  22. केडीएमके
  23. केरल कांग्रेस (जे)
  24. फॉरर्वड ब्लॉक