ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ एकजुट हुए मुस्लिम संगठन

1985 में शाहबानो प्रकरण के बाद यह दूसरा मौका है, जब देश के सभी मुस्लिम संगठनों ने  एकजुटता दिखाते हुए वक्फ संशोधन बिल का विरोध किया है। लोकसभा में विपक्ष के भारी विरोध के बाद बिल को संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के पास भेज दिया गया है। ऐसे में जेपीसी पर दबाव बनाने के लिए शनिवार को मुंबई में रैली के बाद 3 सितंबर को लखनऊ में जुटने की घोषणा की गई है।

बिल के विरोध में देश भर में अभियान चलाने का भी फैसला लिया गया है। वक्फ संशोधन बिल पर गठित जेपीसी में सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष के भी सांसद शामिल हैं। इसे देखते हुए आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, जमीअत उलमा हिंद, आल इंडिया मुस्लिम मजलिस मुशावरत, जमाअत इस्लामी हिंद समेत कई मुस्लिम संगठनों ने एक प्लेटफार्म पर आकर जेपीसी तक अपनी आपत्ति बुलंद करने का फैसला लिया है। 

आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य, आल इंडिया मुस्लिम मजलिस मुशावरत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं इंडियन नेशनल लीग के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. मोहम्मद सुलेमान ने कानपुर में अमृत विचार से बातचीत में कहा कि जेपीसी में विपक्षी सांसद भी हैं, ऐसे में वक्फ संशोधन बिल पर उनकी क्या सोच है, उजागर हो जाएगा। सभी मुस्लिम संगठनों की सिर्फ एक मांग है कि यह बिल वापस हो। यह प्रधानमंत्री मोदी के सबका साथ, सबका विकास के खिलाफ है। 

Scroll to Top