लखनऊ : (मानवीय सोच) विश्व कप 2023 के अपने पहले ही मैच में यादगार प्रदर्शन कर श्रीलंका को हराने वाली दक्षिण अफ्रीका टीम रविवार दोपहर लखनऊ पहुंच गई है। लखनऊ एयरपोर्ट से सभी दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी होटल के रवाना हो गए। दक्षिण अफ्रीका ने विश्वकप 2023 के अपने पहले मैच में 400 से ज्यादा रन बनाए। इस मैच में तीन बल्लेबाजों क्विंटन डीकॉक, रासी वेन डेर डुसेन और एडेन मार्करैम ने शानदार शतक लगाए। अफ्रीका ने पहले खेलते हुए 50 ओवरों में 428 रन बनाए और श्रीलंका को 102 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने विश्वकप में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका की टीम 12 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। रविवार को भारत व आस्ट्रेलिया के बीच चेन्नई में मुकाबला खेला जा रहा है।
