राजस्थान : (मानवीय सोच) विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं. चुनावी रणनीति बनाने के साथ ही रूठे हुए नेताओं को मनाने का सिलसिला भी जारी है. बीते दिनों सियासी गलियारों में ऐसी खबरें चल रही थीं कि वसुंधरा राजे सिंधिया पार्टी से नाराज चल रही हैं, क्योंकि उन्हें पार्टी में वो जिम्मेदारी नहीं मिल रही है जिसकी वो हकदार हैं. इसी के चलते वो कथित तौर पर नाराज हैं.
गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात
नाराजगी की खबरों के बीच वसुंधरा राजे सिंधिया ने गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है. इस दौरान बीजेपी के महासचिव बीएल संतोष भी मौजूद रहे. ऐसे में अब अटकलों का बाजार गर्म हो गया है कि पार्टी जल्द ही वसुंधरा राजे सिंधिया को नई जिम्मेदारी सौंप सकती है.
