ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# वाराणसी एयरपोर्ट के नए भवन में होगी काशी और गंगा घाट की झलक

वाराणसी : (मानवीय सोच)  बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर काशी की सभ्यता और संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। यहां प्राचीनता और आधुनिकता दोनों का संगम होगा। प्रवेश द्वार से घुसते ही लगेगा जैसे एयरपोर्ट पर नहीं गंगा घाट पर पहुंच गए हैं। पोर्टिको में नाव की डिजाइन पर वैदिक मंत्र लिखे होंगे।

तकनीक ऐसी होगी कि दिन में बिजली की आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी। वाराणसी एयरपोर्ट की डिजाइन 3पी पर आधारित है। इसका मतलब पीपुल (लोग), पर्पज (उद्देश्य) और प्लेस (स्थान) है। स्टील की छत और ग्रेनाइट की फर्श बनाई जाएगी। शनिवार की देर रात एयरपोर्ट प्राधिकरण ने नई डिजाइन जारी की।

350 एकड़ जमीन की होगी खरीद

एयरपोर्ट के विस्तार के लिए एक हजार करोड़ की लागत से 350 एकड़ जमीन अगले दो महीने में खरीदी जाएगी। नई डिजाइन के अनुसार नया इंट्रीगेटेड टर्मिनल भवन और पांच एयरोब्रिज का निर्माण कराया जाएगा।  एयरपोर्ट पर खानपान, शॉपिंग और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

Scroll to Top