ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

विधानसभा का घेराव करने जा रही बीसी सखी गिरफ्तार

अपनी मांगों को लेकर सोमवार को बीसी सखियों ने चारबाग से “बीसी सखी न्याय” तिरंगा यात्रा निकाली, इस दौरान सैकड़ों की संख्या में सखियों ने विधानसभा मार्ग की ओर बढ़ते हुए विधानभवन घेरने का प्रयास किया लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया। विरोध में कई सखियों ने नारेबाजी भी की। पुलिस ने उन्हें पहले समझाने का प्रयास किया लेकिन जब वह नहीं मानी तो गिरफ्तार कर उन्हें इको गार्डन ले जाया गया। इस दौरान महिला पुलिस और सखियों के बीच नोकझोंक भी हुई। सखियों की इस पदयात्रा के चलते विधानसभा मार्ग पर जाम की स्थिति भी उत्पन्न हुई।

पद यात्रा निकाल रही बीसी सखी सुष्मिता यादव, अंजू कटियार, सीमा लोधी ने कहा कि हमें जो वर्तमान में मानदेय दे दिया जा रहा है वह बहुत ही कम है, एक तरफ आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है दूसरी ओर इतने कम मानदेय में हम किस महोत्सव की बात कर रहे हैं।उन्होंने कहा हम सभी काफी दिन से काम कर रहे हैं इसलिए हम सभी को राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए। वेतन परमानेंट करके दस हजार रुपये दिया जाए। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार ने जो नियुक्ति के समय उनसे वादे किए थे उसको पूरा नहीं किया इसलिए हमें अपने अधिकारों के प्रति लड़ना पड़ रहा है।

Scroll to Top