अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएलबी-3 की शूटिंग अजमेर में हो रही है. इस फिल्म के पहले दो पार्ट काफी हिट हुए थे. शूटिंग शुरू होने के साथ ही यह कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म विवादों में फंस गई है. फिल्म के खिलाफ वकीलों ने अजमेर अदालत में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में कहा गया है कि फिल्म में न्यायिक गरिमा को धूमिल करने की कोशिश की गई है. ये शिकायत जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष चंद्रभान सिंह राठौड़ की ओर से दायर की गई है. जॉली एलएलबी-3 की शूटिंग को रोकने के लिए अजमेर जिला बार एसोसिएशन ने सिविल न्यायाधीश अजमेर उत्तर की अदालत में अर्जी लगाई है. यह शिकायत डायरेक्टर और एक्टर्स को वकील और जजों का मजाक उड़ाने से संबंधित है.
