ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

विवाहिता बेटियों को लेकर राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला

जयपुर (मानवीय सोच) राजस्थान रोडवेज में पिता की मौत के बाद विवाहिता बेटी भी अनुकंपा के आधार पर नौकरी के लिए पात्र होगी. इस संबंध में राजस्थान सरकार ने परिवहन निगम के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

RSRTC के प्रस्ताव को मंजूरी

अधिकारियों ने बताया कि एक विवाहित बेटी भी अपने पिता की मौत के बाद राजस्थान रोडवेज  में अनुकंपा के आधार पर नौकरी के लिए पात्र होगी. राज्य सरकार ने इस संबंध में राजस्थान राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

35 बेटियों को मिलेगी नियुक्ति

हालांकि, पहले इस पर कोई प्रावधान नहीं था. सरकार के इस फैसले से, अब राजस्थान रोडवेज  में 35 नियुक्तियां की जाएंगी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राजस्थान रोडवेज में ऐसे करीब 35 प्रस्ताव लंबे समय से नियमों में प्रावधान के अभाव में लंबित थे.

कुछ समय पहले भेजा गया था प्रस्ताव

उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले हमने सरकार को प्रस्ताव भेजा था, जिस पर अब सरकार ने नियुक्तियों की इजाजत देने का आदेश दिया है. अभी तक निगम में कर्मचारी की मृत्यु पर आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति देने का प्रावधान था, जिसमें पुत्र, दत्तक पुत्र, अविवाहित पुत्री, तलाकशुदा पुत्री, विधवा पुत्री या पत्नी शामिल हैं. अगर कोई व्यक्ति अविवाहित है, तो आश्रित में व्यक्ति का भाई, माता या पिता शामिल होगा. हालांकि अब सरकार ने शादीशुदा बेटियों को भी नौकरी देने का फैसला किया है.

पशुओं का होगा बीमा

बता दें कि राजस्थान में राज्य सरकार वर्ष 2022-23 में 6 लाख पशुपालकों के पशुओं का बीमा  करवाएगी. इसके लिए 150 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिसके तहत टेंडर देने का काम प्रक्रिया में है.

Scroll to Top