ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

शक्ति भवन पर बेरोजगार युवकों का जोरदार प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शक्ति भवन पर बिजली विभाग में नौकरी की राह देख रहे बेरोजगार युवकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मंगलवार सुबह सैकड़ों की संख्या में पहुंचे युवकों ने अपनी मांगों को लेकर शक्ति भवन का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे युवकों का कहना है कि विद्युत विभाग में JE, AE और Technician Grade 2 समेत अन्य टेक्निकल और नॉन टेक्निकल पदों पर भर्तियां पहले विद्युत सेवा आयोग के माध्यम से की जाती थी।

लेकिन UPPCL की ओर से 7 अगस्त 2024 को एक नोटिस जारी करके ये जानकारी दी गई कि अब सरकार ने उन सभी भर्तियों को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के जरिए कराने की तैयारी में हैं। वहीं युवाओं ने UPSSSC पर परीक्षाओं को समय पर संपन्न न कराने और सालों तक लंबित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि UPSSSC आयोग की ओर से कराई गई 30 से ज्यादा भर्तियां अभी भी लंबित हैं। किसी की परीक्षा नहीं हुई तो किसी का रिजल्ट जारी नहीं हुआ। वहीं विद्युत सेवा आयोग की ओर से पूर्व में कराई गईं सभी भर्तियों की समय से परीक्षा हुई है और समय से भर्तियां संपन्न की जाती रही है। 

Scroll to Top